पाकिस्तान रेंजर्स की बीएसएफ चौकी पर फायरिंग, एक जवान शहीद

श्रीनगरः पाकिस्तान सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार को उसने एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में सीजफायर तोड़ा है। पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया।वहीं, बीएसएफ की ओर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से बुधवार रात आरएस पुरा सेक्टर में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके अलावा अरनिया और बालाकोट सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन किया गया।
सूत्रों के मानें तो पाकिस्तान की तरफ से कुछ संदिग्ध हलचल होने के बाद भारतीय सैनिकों ने जैसे ही मोर्चा संभाला वैसे ही पाकिस्तान ने फायरिंग शुरू कर दी।
इस पर सेना भी लगातार पाकिस्तान के हमले का जवाब दे रही है। इस फायरिंग में एक बीएसएफ एक जवान घायल हो गया। उसे निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। (एजेंसी)





