जम्मू :अंतराष्ट्रीय बार्डर से लेकर एलओसी तक पाक की गोलाबारी शुरू,जवान शहीद

जम्मू :अंतराष्ट्रीय बार्डर से लेकर एलओसी तक पाक की गोलाबारी शुरू,जवान शहीद

जम्मू :अंतराष्ट्रीय बार्डर से लेकर एलओसी तक पाक की गोलाबारी शुरू,जवान शहीद

 

आई एन न्यूज जम्मू: पाकिस्तान ने जम्मू में अंतराष्ट्रीय बार्डर से लेकर पुंछ में एलओसी तक गोलाबारी शुरू कर दी है। शाम से पाकिस्तानी सैनिक भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोले बरसा रहे हैं। इससे सीमा से सटे गांव के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। शाम से हो रही गोलाबारी में सुचेतगढ़ सेक्टर में दो स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। राजोरी के केरी सेक्टर में पाक की गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया है।

पाकिस्तान द्वारा सांबा सेक्टर, रामगढ़, अरनिया, सुचेतगढ़, नारायणपुर, अखनूर के बोबियां, पुंछ, मेंढर, बालाकोट और झंगर में छोटे और बड़े हथियारों से गोलाबारी की जा रही है। जटटां सुचेतगढ़ में सिविल नागरिक भी घायल हुए हैं। इससे पहले सुबह पाक की गोलाबारी में एक बीएसएफ जवान शहीद हो गया था जबकि दो स्थानीय नागरिक मारे गए थे वहीं 24 लोग भी घायल हो गए थे। (एजेंसी)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे