नेपाल-भारत के सोनौली बॉर्डर पर पुलिस एसएसबी ने किया सघन चेकिंग
नेपाल-भारत के सोनौली बॉर्डर पर पुलिस एसएसबी ने किया सघन चेकिंग 

मुख्य मार्ग सहित पकडण्डी पर है पुलिस की पैनी नजर
विशेष संवाददाता-विजय चौरसिया
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली: भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस और एसएसबी ने नो मेंस लेंड पर नेपाल से आने वाले प्रत्येक वाहनों और लोगो की सघन जाच किया ।
सोमवार की दोपहर सरहद के नो मेंस लेंड पर क्षेत्राधिकारी नौतनवा धर्मेन्द्र यादव और एसएसबी इंस्पेक्टर सोनौली अविनाश कुमार के नेतृत्त्व जवानों ने गणतंत्र दिवस के पर्व पर हाई अलर्ट किए गए सोनौली सरहद पर सयुक्त रूप से चेंकिग अभियान चलाया जिसमे नेपाल से आने प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच के साथ वाहनों की जांच किया गया। साथ ही पगडण्डी मार्गो पर भी पुलिस और एसएसबी कड़ी नजर है।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नौतनवा धर्मेंद्र यादव ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर सरहद पर सर्तकता बरती जा रही है।हाई अलर्ट किए जाने के बाद से नेपाल से जुड़ने वाले सभी पगडण्डी मार्गो पर कड़ी नजर रखे जा रहे है और गश्त जारी है।
इस मौके पर कोतवाल सोनौली बृजेश कुमार सिंह,चौकी प्रभारी अवधेश नारायण तिवारी समेत कई पुलिस और एसएसबी अधिकारी मौजूद रहे।


