सोनौली:बाईक समेत नेपाली शराब की खेप बरामद
सोनौली:बाईक समेत नेपाली शराब की खेप बरामद

आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली:भारत-नेपाल सोनौली बॉर्डर के पकडण्डी मार्गो पर गश्त के दौरान नेपाल से भारतीय सीमा में लाया जा रहा नेपाली शराब की एक खेप पुलिस ने बरामद किया है ।
सोमवार की दोपहर को सोनौली चौकी प्रभारी अवधेश नारायण तिवारी अपने सिपाहियों के साथ गश्त पर थे कि सोनौली कोतवाली के श्यामकाट बगीचे के पास नेपाल से पैशन प्रो बाइक न.यूपी 56w9571 पर एक बोरा लाद कर पकडण्डी मार्ग से जैसे ही भारतीय सीमा में प्रवेश किया चौकी प्रभारी ने उसे रोकने का इशारा किया जिस पर बाइक चला रहा युवक बाइक को फेक कर नेपाल में भाग गया ।
पुलिस ने बाइक और बोरे को अपने कब्जे में लेकर बोरा खोलकर देखा तो नेपाली शराब से बोरी भारी थी । जो कुल 176 शीशी बताया गया । पुलिस ने शराब सहित बाइक को सीज कर शराब तस्कर के तलाश में जुट गये है ।
इस संबंध में प्रभारी कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया है कि पकडण्डी के रास्ते तस्करी के जरिये लाया जा रहा नेपाली शराब और बाइक बरामद कर आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है।

