नेपाल मे मधेशी, संविधान दिवस को काला दिवस के रूप मे मनायेगे
प्रशासन हुआ सर्तक, छुट्टिया हुई रद्द –
आईएन न्यूज रुपन्देही/ नेपाल
सयुक्त लोकतान्तिक मधेसी मोर्चा के नेतृत्व मे रविवार से तीन दिनो के लिये नेपाल मे काला झन्डा के साथ मधेशियो ने प्रदर्शन करते हुए काला दिवस मनाने का एैलान किया है सविधान के बिरोध मे पुरे नेपाल मे मधेशी काला दिवस मनायेगे । तमलोपा के राष्टिय उपाध्यक्ष बूषेशचन्द लाल ने बताया कि कल से २० तारीख तक सारे मधेशी काला झन्डा लिये पुरे नेपाल मे जगह जगह प्रदर्शन करगे । आन्दोलन के समय हत्या मारपीट मे फँसाये गये मधेशी नेताओ से मुकदमा वापस कर उनको जेल से रिहा करने की माग किया है । मधेसीयो के प्रर्दशन से नेपाल प्रशासन एर्लट हो गया है । पुलिस जवानो की छुटिया कैसिल हो गयी है ओ जो छुट्टी पर है उन्हें थानो पर लौटने का निर्देश दिये गये है ।





