नारायणी गंडक अवस्थित काली घाट पर मनाई गयी 26 वीं महाआरती

नारायणी गंडक अवस्थित काली घाट पर मनाई गयी 26 वीं महाआरती

नारायणी गंडक अवस्थित काली घाट पर मनाई गयी 26 वीं महाआरती

आईएन न्यूज, ब्यूरो, नौतनवा।  बिहार के बाल्मीकि नगर भादों मास की पूर्णिमा के अवसर पर नेपाल सीमा पर स्थित काली घाट परिसर के संगम तट पर नारायणी गंडकी माता की 26वी भव्य महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ  श्री गणेश पूर्व कला संस्कृति मंत्री बिहार सरकार वर्तमान लौरिया विधायक विनय बिहारी, पूर्व पर्यटन मंत्री बाल्मीकि नगर विधायक राजेश सिंह, बिहार बाल अधिकार संरझण आयोग की सदस्य अर्पणा सिंह, बहुरानी नेपाल के संत गुरु श्री वशिष्ठ जी महराज और सयोंजक समाज सेवी डी. आनंद जी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित करके किया।
श्रीमती बहुरानी जी ने कहा कि तीन नदियों के संगम तट पर पूर्णिमा तिथि को महाआरती का आयोजन करना एक सराहनीय पहल है। सत्य की संगति ही सत्संग है, नशे की हालात में हम अच्छे बुरे का फैसला नही कर पाते एस लिये बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में पूर्ण शराब बंदी कानून के कठोरता के साथ लागू कराया है। बिहार के तर्ज पर उतर प्रदेश की जनता भी अपने सूबे में मध निषेध चाहती है।
पूर्व मंत्री श्री सिंह ने दिव्य भूमि बाल्मीकि धाम के पुरातन ऐतिहास को बताते हुये बाल्मीकि नगर की प्रकृति का वरदान कहा। उन्होंने कहा की आने वाले समय में बाल्मीकि नगर की शान बनेगी यह महाआरती। गुरु वशिष्ठ ने गौ पालन और शाकाहार पर संगीत मय प्रवचन दिया। जैसे ही महानगरी मुम्बई के स्टार कलाकार और राज नेता विनय बिहारी को मंच संचालन डी. आनंद व सत्येन्द्र पाण्डेय ने मंच पर आमंत्रित किया महा आरती अस्थल तालियों से गूँज उठा। श्री बिहारी के हर संवाद पर तालियां बजती रही। भोजपुरीया माटी के लाल ने कहा की आपन माटी में दम बा भोजपुरी केकरो से ना कम बा आपन चीज के ना हम चमकाएब त केके चमकाई समवेत स्वर में बिहार यू.पी. से और नेपाल से आये विशिष्ट अतिथियों ने समाज सेवी चर्चित कलाकार और महा आरती सो जीवंत रुप देने वाले संयोजक डी. आनंद की  प्रशंसा की, दर्शकों का प्यार दुलार पाकर श्री बिहारी अपने आप को रोक नही पाये और अपने गीतों द्वारा कभी भक्ति तो कभी देश भक्ति का समा बांधा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे