भव्य कलश यात्रा के साथ श्री रुद्र मृत्युन्जय महायज्ञ शुरू

भव्य कलश यात्रा के साथ श्री रुद्र मृत्युन्जय महायज्ञ शुरू

भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरूभव्य कलश यात्रा के साथ श्री रुद्र मृत्युन्जय महायज्ञ शुरू

 

आई एन न्यूज ब्यूरो महराजगंज:ग्राम सभा मिठौरा में नहर के पूरब स्थित शिवमन्दिर परिसर में हर वर्ष की भाँति इस बार भी रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ श्री श्री रुद्र मृत्युन्जय महायज्ञ शुरू हो गया ।
इस महायज्ञ की कलश यात्रा मिठौरा यज्ञ स्थल से पूरे उल्लास व भक्तिपूर्ण माहौल में जयघोष के बीच गाजे बाजे के साथ निकली । जिसमें श्रद्धालु भक्तों का रेला चलता नजर आया ।
इसमें आगे आगे अश्व व ढोल नगाड़े के धुन पर युवा थिरक रहे थे और उसके पीछे पैदल यात्रा में भक्तगण शामिल रहे और साथ ही वाहनों का लम्बा काफिला भी नजर आया । इस कलश यात्रा की शुरुआत यज्ञ स्थल से हुई और फिर यह जौरहर हथियागढ़ देउरवां व जमुई पंडित से पचमा बरोहिया ढाला होकर जगदौर पहुँची । फिर यहाँ से पूरब नहर पुल पर गयी तथा वहाँ पर देवरिया शाखा नहर में घड़ों में जल भरा गया । इसके उपरान्त बालिकाएं व महिलाएं पाँच सौ एक कलशों को सिर पर रखकर कतार से चलीं । इसके बाद यह कलश यात्रा जगदौर से सेमरा चौराहा व शिकारगढ़ होते हुए मिठौरा यज्ञ स्थल पर पुन: वापस लौट आयी ।
इसके बाद फिर यज्ञाचार्य पंडित यज्ञेश आचार्य ने वैदिक रीति रिवाज से यज्ञशाला में इन कलशों को स्थापित कराया । फिर वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ जयघोष व शंखनाद के बीच यह यज्ञ प्रारम्भ हो गया । इस बार यज्ञ का सत्रहवां वर्ष है । इसमें दिन व रात के समय रामलीला कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है तथा पंडित विजय राघव दास के मुखारविन्द से भक्तगण प्रवचन कथा का भी प्रतिदिन रसपान करेंगे ।

बताते चलें कि इस कलश यात्रा में यज्ञ समिति के अध्यक्ष स्कन्द कुमार गुप्त व प्रधानपति मिठौरा सुनील कुमार गुप्त दिलीप मणि पाण्डेय ऊर्फ लाठी बाबा सचिन्द्र कुमार बंगाली राकेश कुमार गुप्त अमरनाथ गुड्डू यादव दिनेश यादव शेषमणि संदीप गुप्ता पवन गुप्ता शैलेन्द्र गिरी विनय साहनी जगदीश कुशवाहा श्याम बदन केएनजी वर्मा मन्टू भगत भोला निगम अनिल यादव व स्वदेश गुप्त सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तजन शामिल रहे ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे