महराजगंज:गन्ना मुल्य का भुगतान नहीं तो दर्ज होगा मुकदमा 

महराजगंज:गन्ना मुल्य का भुगतान नहीं तो दर्ज होगा मुकदमा 

महराजगंज:गन्ना मुल्य का भुगतान नहीं तो दर्ज होगा मुकदमा 

महराजगंज:गन्ना मुल्य का भुगतान नहीं तो दर्ज होगा मुकदमा 

आई एन न्यूज ब्यूरो निचलौल:किसानों के 2014-15 के गन्ना मूल्य भुगतान, आपूर्ति,इन्डेट व सहकारी समितियों के बकाया कमीशन के भुगतान को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने तहसील सभागार में सोमवार को बैठक की।भुगतान के सबंध में ठोस जबाब ने देने के कारण जिलागन्नाधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। 
जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी देवेश कुमार गुप्त ने सांयकाल तहसील सभागार मे जे.एच.बी.सुगर मिल गड़ौरा किसानों के 2014-15 का 22 करोड़ 92 लाख रूपया भुगतान न किये जाने तथा 2016-17 का गन्ना समितियों का 35 लाख रुपये कमीशन का भुगतान न होने, पर चीनी मिल के जी.एम.एस पी. मिश्रा से भूगतान के सबंध में पूछा ठीक ढंग से जबाब न देने पर जिला गन्ना अधिकारी प्रदीप कुमार ने एक सप्ताह में पूराना मिल द्धारा न करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराने को कहा।केन यूनियन के चेयर मैन राजेश्वर त्रिपाठी ने किसानों का नया व पूराना भुगतान का मामला उठाया।आई.पी.एल.के यूनिट हेड अनिल पवार ने 16 दिसम्बर तक नया गन्ना भुगतान दे देने की बात कही।उपजिलाधिकारी देवेश कुमार गुप्त ने कहा कि किसानों का भुगतान हर हाल मे होना चाहिए जमीन बेचकर मिल प्रबंधन किसानों का बकाया भुगतान करे।

इस दौरान अशोक कुमार यादव,प्रेमचंद चौरसिया, रमेश सिंह, राघवेन्द्र कुमार पाठक सहित कर्मचारी उपस्थिति रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे