महराजगंज:एनएच 730 का नितिन गडकरी ने किया लोकार्पण
महराजगंज:एनएच 730 का नितिन गडकरी ने कियालोकार्पण
आईएनन्यूज महराजगंजडेस्क;
केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को महराजगंज के पंचायत इंटर कालेज में पहुंचे और एनएच 730 का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने जिले को 315 करोड़ की सौगात भी दी|
बता दे कि 4402.99 लाख रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास जिला मुख्यालय महराजगंज में उत्तरप्रदेश दिवस के अवसर पर सांसद पंकज चौधरी द्वारा 3457.61 लाख रुपये के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं 945.38 लाख रुपये के विकास कार्यो का शिलान्यास किया गया। जिसमे संपर्क मार्ग, पेयजल योजना, दींन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, 100 बेड़ो की शैयायुक्त मैटरनिटी विंग, रिसोर्स सेंटर, आवासीय भवन , व आंगन बॉडी केंद्र का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
इस अवसर पर प्राक्कलन संमिति के सभापति माननीय ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया,विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह , भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल , जिलाधिकारी वीरेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, कृषि उप निदेशक, नगर पालिका परिषद महराजगंज कृष्ण गोपाल जायसवाल, फरेंदा टाउन एरिया के चैयरमैन राजेश जायसवाल के अलावा तमाम पार्टी पदाधिकारी, व जनपद के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।





