नौतनवा : स्वच्छ भारत अभियान के शौचालय निर्माण में लाख़ों का गोलमाल

नौतनवा : स्वच्छ भारत अभियान के शौचालय निर्माण में लाख़ों का गोलमाल

नौतनवा : स्वच्छ भारत अभियान के शौचालय निर्माण में लाख़ों का गोलमाल

नौतनवा:स्वच्छ भारत अभियान के शौचालय निर्माण में लाख़ों का गोलमाल

विशेष संवाददाता-धर्मेंद्र चौधरी की एक रिपोर्ट

आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा:अब तो यह प्रथा जैसी बनती जा रही है कि, कोई भी सरकारी फ़रमान वाला धन बिना काट-कट़ौती के मुख्य पात्र तक नहीं आ सकता है।
चहुंओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। नौतनवा में स्वच्छ़ भारत अभियान के तहत हो रहे शौचालय निर्माण में ख़ेल दर ख़ेल जारी है। यह ख़ेल गोलमाल का है।

गोलमाल की जो बातें सामने आ रही हैं वो ये हैं-
१- जिनके घरों में पहले से शौचालय हैं उन्हें भी ८ हज़ार,

२- जिनके घर शौचालय निर्माण की एक ईट़ नहीं पड़ी उन्हें भी पूर्ण भुगतान यानि कि ८ हज़ार ,

३- एक ही घर के दो या दो से अधिक लोगों को पूर्ण भुगतान ।

भ्रष्टाचार के इस गज़ब ख़ेल की शिकायतें आये दिन नपा से लगाये जिलास्तरीय प्रशासन , मुख्यमंत्री योगी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालयों के चक्कर काट़ रहे हैं।
शिकायतों पर कार्यवाही भी हुई, यह कि अब लाभार्थियों को धन चेक के माध्यम से न देकर सीधे ख़ाते में भेजा जा रहा है। बावजूद नतीज़ा “ढांक के तीन पात” ही है। लाभार्थियों व गोलमालियों का गठबंधन इतना प्रगाढ़ हो गया है कि ” लेन-देन व बंटवारा ” ख़ाते से धन निकाल कर भी हो जा रहा है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के देखरेख में संग्रह कर्ता व लिपिक कस्बे के हर वार्ड़ों की शौचालय विहीन घरों, वर्तमान स्थिति, भुगतान हुए लाभार्थियों के घर शौचालय निर्माण की प्रगति की पल पल की रिपोर्टिंग के लिये लगाये गये हैं। ,,फिर धांधली कैसे हो रही है? गलती किसकी है?स्थलीय रिपोर्ट देने वाले कर्मचारियों की या फ़िर उनको निर्देशन देने वाले अधिकारियों की? चुनावों में ताबड़तोड़ मंच लगा जन समस्या ध्यान की बड़बोली करने वाले सफेदपोश भी चुप हैं, क्यों?
,,क्या उन्हें सिर्फ गरीबों में कंबल वितरण करना या फ़िर अख़बारों की सुर्खियों में वाहवाही लूट़ने जैसे स्टंट ही आते हैं।
आदर्श नगर पालिका नौतनवा के “मास्क” के पीछ़े भ्रष्टाचार का एक घिनौना चेहरा भी है। जिसकी बानगी शौचालय निर्माण में हो रहे गोलमाल से समझी जा सकती है। गंभीर बात यह है कि लाभार्थी जो कि एक आम नागरिक होता है, उसे भी भ्रष्टाचार की घुट्टी पीने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

क्या यह सब आदर्श समाज निर्माण के लिये ठ़ीक है! या फिर इसे ही आदर्शता कहते हैं?

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे