हाइटेक हुआ लाईफ केयर मेरी गोल्ड हॉस्पिटल निजी अस्पातलों सी सुविधाएं

विशेष संवाददाता-विजय चौरसिया की एक रिपोर्ट
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली :नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नं.6 गांधी नगर में स्थित लाईफ केयर मेरी गोल्ड हॉस्पिटल के नए भवन का उद्दघाटन आज जनाब मो जहीर खान महामंत्री (महराजगंज भटटा समिति),ने रिवन काटकर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के माल्यार्पण व बूके दें कर स्वागत से हुआ।इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गुड्डू खान व सुधीर त्रिपाठी रहे।
कार्यक्रम में श्री खान ने बताया कि “अभी तक यह हॉस्पिटल किराये के भवन में रहकर मरीजो की सेवा कर रहा था चूकि अब यह हॉस्पिटल अपने नए भवन से संचालित होगी तो मरीजो को सुलभ, सस्ता व बेहतर इलाज कम समय मे त्वरित मिलेगा जिसका सीधा लाभ मरीजो को व उनके परिजनों को होगा,,
वही सुधीर त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि “डॉ0 साहब के अन्दर छिपे सेवा भाव से मैं इतना गदगद हूँ कि इनके सम्मान में कहने के लिए मेरे लिए कोई भी शब्द छोटा पड रहा है डॉ साहब पूरे मनोयोग से मरीजो का सस्ता इलाज करते है इसके लिए वो बधाई के पात्र है,,
इस अवसर पर अन्य अतिथि अबरार इराकी, अहसानुदीन खान,डॉ0 ए0 यच0 खुशरो,अबरार खान, राजकुमार जैसवाल,डॉ0 प्रशांत मद्धेशिया,डॉ0 प्रगति गुप्ता, डॉ0 निवेदिता राय,डॉ0 अनुराग जायसवाल के अलावा हॉस्पिटल के अन्य सहयोगी अजय पाण्डेय, आशीष मौर्या मैनेजर पॉर्क हॉस्पिटल गोरखपुर,वृजेश मणि त्रिपाठी,बन्टी पाण्डेय, राजेश ब्वाएड,शाहनवाज खान, खुर्शेद आलम ,दीपु आदि लोग उपस्थित रहे।






