सोनौली:अवैध खनन की बालू लदी दो ट्रैक्टर-ट्राली सीज़
सोनौली: अवैध खनन की बालू लदी दो ट्रैक्टर-ट्राली सीज़
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली:सोनौली कोतवाली क्षेत्र के अरघा गांव में शनिवार को अवैध खनन की बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली को राजस्व विभाग द्वारा पकड़ लिया गया। बालू को डंडा नदी से खनन कर लाया जा रहा था।
पकड़े गये दोनो ट्रैक्टर ट्राली व चालकों को नौतनवा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जहां जब्ती की कार्यवाई हुई है।
एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर का कहना है कि अवैध खनन नहीं होने दिया जायेगा। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीमों को रोहिन तथा डंडा नदी के विभिन्न घाटों पर समय समय निगरानी के लिये लगाया गया है। जिसके क्रम में डंडा नदी से खनन कर बालू लदी दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गयी है।





