नौतनवा में क्रेन से दबकर साइकिल सवार मजदूर की दर्दनाक मौत
नौतनवा में क्रेन से दबकर साइकिल सवार मजदूर की दर्दनाक मौत
आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा:नौतनवा कस्बा के उत्तरी छ़ोर पर सोमवार को क्रेन से दबकर एक साइकिल सवार मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे के बाद क्रेन चालक व उसका एक सहयोगी मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव के निवासी ३५ वर्षीय शिवपूजन पासवान के रुप में हुई है। मौके पर पहुंची नौतनवा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि शिवपूजन पेशे से दिहाड़ी मजदूर था। जो काम के लिये सोनौली की तरफ जा रहा था। अभी वह नौतनवा के डाक्टर राममनोहर लोहिया पीजी कालेज से महज पचास मीटर आगे मोड़ पर पहुंचा ही था कि उसी दिशा में जा रही क्रेन के चपेट़ में आ गया, और क्रेन के पहिये के नीचे दबकर इसकी मौत हो गयी। क्रेन चालक व उसका एक सहयोगी क्रेन को वहीं खड़ा कर भाग निकले।






