मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मीडिया टीम ने नागरिक एकादश टीम को हराया

मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मीडिया टीम ने नागरिक एकादश टीम को हराया

मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मीडिया टीम ने नागरिक एकादश टीम को हरायाविशेष संवाददाता-विजय चौरसिया की एक रिपोर्ट

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो नौतनवा: महराजगंज जिले के नौतनवा में स्व0 अविनाश पाण्डेय मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में नागरिक एकादश और मीडिया टीम के बीच मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया, जिसके मुख्य अतिथि एसएसबी के सहायक सेनानायक संजीव कुमार रहे।

इस दौरान टॉस जीतकर मीडिया की टीम के कैप्टन अमित त्रिपाठी ने पहले बैटिंग लिया , मीडिया की टीम से ओपनर बल्लेबाज रवि त्रिपाठी और सचिन त्रिपाठी ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया, मीडिया की टीम ने निर्धारित आठ ओबरो में एक विकेट खोकर 47 रनों का लक्ष्य दिया,लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागरिक की टीम की टीम लड़खड़ा गई जिसमें मीडिया टीम से शानदार गेंदबाजी करते हुए जीत बहादुर गुप्ता ने हैट्रिक विकेट लिया। नागरिक एकादश ने भी निर्धारित आठ ओबर में 46 रन बना दिए जिसके बाद मैच टाई हो गया।

आयोजक ने इस पर मुख्य अतिथि से टॉस करवाया जिसमे मीडिया टीम के कप्तान अमित त्रिपाठी ने टॉस जीत लिया और इस मैत्रीपूर्ण क्रिकेट में विजेता घोषित किया गया।मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मीडिया टीम ने नागरिक एकादश टीम को हराया

इस दौरान पत्रकार दिलीप त्रिपाठी, अतीक अहमद, राहुल त्रिपाठी, अरविन्द त्रिपाठी, विजय चौरसिया, जियौदींन, राजा अग्रहरी,समेत आयोजक समिति के मनोज राना उपस्थित रहे।मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मीडिया टीम ने नागरिक एकादश टीम को हरायामेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मीडिया टीम ने नागरिक एकादश टीम को हराया

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे