कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

आई एन न्यूज ब्यूरो नवाबगंज:थाना क्षेत्र के कौड़िहार के पास बैगनआर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने १०८ एम्बुलेंस की मदद से दोनों को नगर के बेली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गम्भीर बतायी जा रही है।
जानकारी के अनुसार प्रियांशू शुक्ला (२०) पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी शुक्ला पीएसी कालोनी रायबरेली एवं हर्षित मिश्रा (२२) पुत्र अशोक कुमार मिश्रा निवासी बड़ईया थाना हथगवा जनपद प्रतापगढ़। दोनों मंगलवार को एक ही बाइक से बड़ईया प्रतापगढ़ जा रहे थे। जैसे ही नवाबगंज थाना क्षेत्र के कौड़िहार के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही बैगनआर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उक्त दोनों युवक गम्भीर रूपसे घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे १०८ एम्बुलेंस पाइलेट आनन्द कुमार यादव और ईएमटी अशोक भारतीय ने दोनों घायल युवकों ने नगर के तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गम्भीर बतायी जा रही है।





