नौतनवा:कमिश्नर के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट ।

नौतनवा:कमिश्नर के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट ।
नौतनवा तहसील में भारी फोर्स तैनात कुरहवा गांव के लोग कर सकते हैं कमिश्नर का घेराव।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
मंडलायुक्त द्वारा नौतनवा तहसील निरीक्षण को लेकर आज स्थानीय प्रशासन चौकन्ना है। तहसील के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात हैं । नौतनवा थाना और सोनौली थाना को भी चकाचक किया जा रहा है ।
तहसील और ब्लाक पर अभिलेखों को दुरुस्त कर लिया गया है।
शुक्रवार की सुबह से ही
एडीएम महाराजगंज नौतनवा तहसील में कैंप करते हुए कार्यालयों के अभिलेखों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
सुरक्षा को लेकर तहसील परिसर में फायर बिग्रेड आंसू गैस छोड़ने वाले दस्ते के जवान भी मौजूद है।
पिछले कई दिनों से तहसील परिसर में धरना दे रहे कुरहवां कांड के पीड़ित हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर जमे हुए है। अपनी फरियाद को लेकर आज कमिश्नर का घेराव भी कर सकते हैं।





