मुम्बई में भूमिगत मेट्रो का कार्य हुआ तेज, लोकल ट्रेन से घट़ेगा बोझ

मुम्बई में भूमिगत मेट्रो का कार्य हुआ तेज, लोकल ट्रेन से घट़ेगा बोझ

मुम्बई में भूमिगत मेट्रो का कार्य हुआ तेज, लोकल ट्रेन से घट़ेगा बोझमुम्बई में भूमिगत मेट्रो का कार्य हुआ तेज, लोकल ट्रेन से घट़ेगा बोझ ।
(मुम्बई से रिजवान खान ) आई एन न्यूज मुम्बई डेस्क : मायानगरी मुम्बई,एक ऐसा शहर जिस की पूरी दुनिया में एक अलग पहचान है । दुनिया का मशहूर व लोकप्रिय बालीवुड इसी शहर में है। देश के कोने कोने से रोजी रोटी के लिए ज्यादातर लोग इसी शहर का रूख करते हैं।
यहां लगातार बढ़ती भीड़ से बस व लोकल ट्रेनों में सफर करना मुश्किल होता जा रहा है । इसी को मद्देनजर रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने भूमिगत मेट्रो बनाने का फैसला किया है। जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जिससे मुंबई की लोकल ट्रेनों से भार घटेगी और यात्रियों को भीड़ से निज़ात मिलेगी।
वैसे मेट्रो तो मुम्बई मे पहले से ही चल रही है । लेकिन वो भूमिगत नही थी । ये मुम्बई की पहली भूमिगत मेट्रो है मेट्रो लाइन तीन है इसकी दूरी सीप्झ से लेकर कुलाबा तक है। इसके 27 स्टेशन बनाये जायेंगे । और निर्माण कार्य 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य है । हालांकि इसके निर्माण कार्य से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । ट्रैफिक जाम की समस्या बहुत बढ़ गई है ।
कभी-कभार तो 5 किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटा लग जा रहा है । लोग अक्सर आफिस लेट पहुंच रहे हैं । लेकिन एक बेहतर कल की उम्मीद में लोग इस परेशानी को नजरअंदाज कर रहे हैं ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे