आज है वैलेंटाइन डे,जानिये इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें

आज है वैलेंटाइन डे,जानिये इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें

आज है वैलेंटाइन डे,जानिये इससे जुड़ी कुछ रोचक बातेंआज है वैलेंटाइन डे,जानिये इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें (रिजवान खान)

आई एन न्यूज मुम्बई डेस्क : आज 14 फरवरी है, जिसे दुनिया वैलेंटाइन डे के नाम से मनाती है। ये प्यार का दिन माना जाता है । चलिये हम आपको बताते हैं कि इसकी शुरुआत कब से और कहां से हुई ।
वैलेंटाइन डे की शुरुआत के कोई पुख्ता सबूत नहीं है । वर्ष 1969 में कैथोलिक चर्च में कुल ग्यारह संतो ने वैलेंटाइन होने की पुष्टि की थी । और 14 फरवरी को उनके सम्मान में पर्व मनाने की घोषणा की थी । लेकिन इन सभी में सबसे महत्वपूर्ण रोम के संत वैलेंटाइन माने जाते हैं । 1260 में संकलित ‘ आॅरिया आॅफ जैकोबस डी वाॅराजिन ‘ नामक पुस्तक में संत वैलेंटाइन का वर्णन मिलता है । इस पुस्तक के अनुसार रोम के एक पादरी थे संत वैलेंटाइन । वो दुनिया मे प्यार को बढ़ावा देने में विश्वास रखते थे और उन्ही के शहर के एक राजा थे, क्लाडियस उस राजा की सोच इनके विपरीत थी। राजा का मानना था कि प्रेम या विवाह करने से पुरूषों की बुद्धि और शक्ति दोनों ही खत्म हो जाती है ।इसी लिये राजा ने ये आदेश दिया था कि उनका कोई भी सैनिक या अधिकारी प्रेम या विवाह नहीं करेगा । लेकिन संत वैलेंटाइन ने राजा के इस आदेश का जोरदार विरोध किया था । और रोम के लोगों को प्रेम और विवाह के लिये प्रेरित भी किया था । यही नही, उन्होंने कई अधिकारी व सैनिकों की शादीयां भी करायी थी । बस इसी बात से राजा क्लाॅडियस भड़क उठे और उन्होंने संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी 269 में फांसी पर चढ़वा दिया ।बस उसी दिन से हर साल 14 फरवरी को उनकी याद में प्यार के दिन के रूप में मनाया जाने लगा । कहते हैं कि संत वैलेंटाइन ने अपनी मृत्यु के समय जेलर की नेत्रहीन बेटी ‘ जैकोबस ‘ को नेत्रदान किया और जैकोबस को एक पत्र भी लिखा जिसके अंत में उन्होंने लिखा था कि ‘ तुम्हारा वैलेंटाइन ‘ वो दिन 14 फरवरी का था । तभी से इस दिन को वैलेंटाइन डे के नाम से मनाया जाने लगा । भारत में विभिन्न संगठनों द्वारा वैलेंटाइन डे का जोरदार विरोध किया जाता है । और लोगों से इसे ना मनाने की अपील की जाती है । विरोध करने वालों का मानना है कि वैलेंटाइन डे हमारी भारतीय संस्कृति के खिलाफ है । इससे समाज में बुराई फैलती है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे