सिंचाई मंत्रालय के सचिव सहित तीन लोग त्रिशूली नदी में गिरे लापता
सिंचाई मंत्रालय के सचिव सहित तीन लोग त्रिशूली नदी में गिरे लापता
आई एन न्यूज़ भैरहवा /नेपाल
संवादाता/महेश गुप्ता
नेपाल पृथ्वी राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में गिरने से सिंचाई मंत्रालय सचिव रामानंद यादव सहित दो लोगों की लापता होने की खबर है।
कपिलवस्तु स्थित अपने घर से बा० 2 झ ३१४० नंबर गाड़ी से बैठ कर काठमांडू जा रहे कि शनिवार तड़के लगभग 3:00 बजे उक्त घटना हुआ।
दुर्घटना में सचिव. यादव सहित उनका लड़का और लड़की नदी में लापता हो गये है ।
धादिङ प्रमुख जिल्ला अधिकारी श्यामप्रसाद भण्डारी ने बताया है की यादव सहित उनका लड़का सन्तोष और लड़की लापत्ता है । वाहन के चालक निरंजन यादव को पुलिस की मदद दुर्घटनास्थल से बाहर निकाल लिया गया है और गंभीर अवस्था देखकर पुलिस द्वारा ट्रमा सेंटर काठमांडू उपचार के लिए भेज दिया गया है। सिंचाई मंत्रालय सचिव रामानंद यादव सहित दो की तलास जारी है।





