बच्ची को कैद से मुक्त कराया चाईल्ड लाईन को सौपा
बच्ची को कैद से मुक्त कराया चाईल्ड लाईन को सौपा

आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली:नौतनवा कस्बे की एक महिला ने एक बारह साल की बच्ची को उसके मुँहबोले पिता के कैद से मुक्त करा कर सोनौली पहुची और चाईल्ड लाईन को सौप कर मदद की गुहार लगाई ।इस मामले को लेकर चाईल्ड लाईन के कार्यकर्ता पुलिस को सूचित कर बच्चे को अपने साथ महराजगंज लेते गए।
शनिवार की शाम नौतनवा कस्बे की एक महिला पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के कैद से एक बारह साल की एक किशोरी को लेकर सोनौली स्थित सुभाष चन्द्र बोष माध्यमिक विद्यालय पर पहुची और बताया कि इस बच्ची को उसका मुंहबोला पिता मारता पिटता है।बच्ची की हालत देख उसे बचा कर यहा लाई हु। और मदद की गुहार लगाई। जिस पर अध्यापको ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दिया। इस दौरान बच्ची ने अपना नाम गुड़िया बताया और बताया कि सात आठ साल पहले वह व्यक्ति मुझे कही से उठा कर लाया था और जब से होश सम्भाली हु मुझे वह घर में ही कैद कर रखता है।और मारता पिटता है।
चाइल्ड लाइन के स्थानीय कार्यकर्ता ओम प्रकाश और विंदू देवी ने बताया कि जिला कोडिनेटर के निर्देश पर स्थानीय पुलिस को सूचित कर बच्ची को अपने जिले पर लाया गया।
इस सम्बंध में कोतवाल वृजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुड़िया नाम की एक बच्ची को चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ता अपनी सपुर्तगी ने साथ लेकर गए है मामले की जांच किया जा रहा है।





