श्री श्याम शक्ति धाम मार्ग नाम से जाना जायेगा नहर रोड—-गुड्डू खान
श्रीश्याम शक्ति धाम मार्ग नाम से जायेगा नहर रोड—-गुड्डू खान
विशेष संवाददाता विजय चौरसिया की एक रिपोर्ट
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली:नौतनवा नहर रोड मार्ग का स्तित्व अब और बढ़ गया है इसी मार्ग पर श्रीखाटू श्याम,राणीसती जी व बाला जी का संयुक्त मूर्ति स्थापित मन्दिर है।
उक्त बाते रविवार को नौतनवा के नहर रोड मार्ग के नामांकरण अवसर पर नौतनवा चेयरमैन गुड्डू खान ने कहा ।
उन्होने कहा कि नौतनवा के वार्ड नं.9 उस्मान नगर स्थित नहर मार्ग का नामकरण कर दिया गया है जिसको आज से श्रीश्याम शक्ति धाम मार्ग के नाम से जाना जायेगा। संयुक्त रूप से गुड्डू खान व कृष्णा बेरीवाला के कर कमलों द्वारा श्रीश्याम शक्ति धाम मार्ग कर दिया गया, नामकरण कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन बेरीवाला ने किया नामकरण के बाद इस मार्ग को “श्री श्याम शक्ति धाम”मार्ग के नाम से जाना जाएगा।
इस अवसर पर श्री खान ने बताया कि नामकरण होने के बाद इस मार्ग का स्तित्व और बढ़ गया है । क्योंकि यह मन्दिर हम सभी के आस्था,विश्वास,एकता के प्रतीक का एक विशालकाय व सुन्दर मन्दिर है, हम इस मार्ग को श्रीश्याम जी के चरणों मे शत-शत नमन करते हुए समर्पित करते है। मार्ग का नामकरण होने के बाद श्री खाटू श्याम के खूब जयकारे लगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से बंटी पाण्डेय,शिव अग्रवाल, मनीष बेरीवाला, सत्तू अग्रवाल, अनिल अग्रवाल,राजेश ब्वाएड, संतोष चोखानी,विमल बेरीवाला, मनोज दोचानिया, गोपाल पोद्दार,गौतम जोशी,दिनेश खेतान,अजय दोचानिया, शाहनवाज खान,रामनारायण गौतम,सुनील जायसवाल धीरेन्द्र सागर चौरसिया सहित कस्बे के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे । 





