निचलौल में 6 एकड़ गन्ने की फसल जल कर राख, किसानो की किसी ने नही ली सुधी
निचलौल में 6 एकड़ गन्ने की फसल जल कर राख, किसानो की किसी ने नही ली सुधि ।
संवाददाता-प्रदीप गौड
आई एन न्यूज ब्यूरो निचलौल:निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवालिया गांव के समीप 11 हजार बोल्ट के विद्युत तार गिरने से 6 एकड़ गन्ने की फसल जल कर राख हो गयी ।
मिली जानकारी के अनुसार आज प्रातः 5 बजे के करीब बैठवलिया गांव के निकट 14/7 नहर पुल के पश्चिमी पटरी के नीचे गन्ने के खेत मे ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाइटेंसन तार टूटकर गिर गयी। जिससे खेत मे आग लग गया और जब तक ग्रामीण खेत तक पहुँचते तब तक लगभग 6 एकड़ गन्ना जलकर खाक हो गया । जिसमे लल्लन जायसवाल 1 एकड़, ब्रम्हा 50 डिसमिल, नरेश 40 डिसमिल व कंचन मद्धेशिया 1 एकड़ है।
उक्त घटना की सूचना के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नही पहुँचा जिसको लेकर गन्ना किसानो में आक्रोश व्याप्त है।





