आज से अखण्ड ज्योति से जगमग होगा श्री श्याम शक्ति धाम नौतनवां

अखंड ज्योति से जगमग होगा श्री श्याम शक्ति धाम
संवाददाता-विजय चौरसिया
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो नौतनवा::श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर परिसर मे खाटू नरेश श्याम बाबा,श्री राणी सती दादी और श्री हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा का पावन कार्य आज मंगलवार से शुरू होगा और यहाँ पर पवित्र पावन अखंड ज्योति जलायी जायेगी।जिस के लिए राजस्थान के सालासर मंदिर,श्री राणी शती दादी और खाटू मंदिर से अखंड ज्योति लायी गयी जिस को गायत्री मंदिर मे रखा गया है। गायत्री मंदिर मे इस ज्योति का जोरदार स्वागत और पूजा अर्चना की गयी।  श्री श्याम मित्र मण्डल समिति के सदस्य शिव अग्रवाल,मनोज दोचनिया,अनिल अग्रवाल,गौतम जोशी ने बताया की राजस्थान सरकार की अनुमति के बाद इन तीन पवित्र जगहों कि अखंड ज्योति को  नौतनवा लाया गया है जो मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के समय से ही नौतनवा शक्ति धाम मे यह अखंड ज्योति हमेशा के लिए जलती रहेगी।

सम्पूर्ण कार्यक्रम एक नजर में …………………………..

मंगलवार प्रातः 7 बजे कलश एंव निशान यात्रा

ठाकुर द्वारा रामजानकी मंदिर से शोभा यात्रा का आरम्भ

बुधवार को प्रातः8 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूजन कार्य अपराह्न 3 बजे से सुंदरकांड का संगीतमय पाठ

गुरुवार को प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

पूजन कार्य अपराह्न 3बजे से खाटू श्याम भजन

उक्त कार्यक्रमो की शोभ बढ़ाने के लिए तमाम मशहूर कलाकारों को आमंत्रित किया गया है ।

शुक्रवार को प्रातः 8 से 12 बजे तक पूजन कार्य अपराह्न 3 बजे से राणी सती दादी का मंगल पाठ 

शनिवार को श्री श्याम शक्ति धाम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया है ।

  • प्रातः8 बजे से महाश्रृंगार
  • प्रथम दर्शन अपराह्न 12:15 
  • आरती अपराह्न 12:30

इस दौरान खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पावन अखण्ड जोत का दर्शन होना सुनिश्चित है । इसके उपरांत भाव भरे भजनों की फुहार होगी भजनामृत रस की बरसात होगी ।

उक्त कार्यक्रम की जानकारी श्री श्याम मित्र मण्डल नौतनवा के संरक्षक कृष्ण कुमार बेरीवाला ने दी है ।


Translate »