PNB देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला,पढ़िए पूरे मामला

PNB देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला,पढ़िए पूरे मामला

PNB देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला,पढ़िए पूरे मामला

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। पहले से ही कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे देश के सरकारी बैंकों को अब इतिहास के सबसे बड़े घोटाले से निपटना होगा। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने यह राज उजागर किया है कि उसके मुंबई स्थित एक शाखा में 1.77अरब डॉलर (11,346 करोड़ रुपये) का घोटाला हुआ है। घोटाले के तार भी रत्न व आभूषण के प्रसिद्ध कारोबारी नीरव मोदी से जुड़े हुए हैं, जिनके खिलाफ पीएनबी ने एक पखवाड़े पहले 280 करोड़ रुपये के फ्रॉड का आरोप लगाते हुए जांच सीबीआइ को सौंपी थी। प्रवर्तन निदेशालय ने सीबीआइ की एफआइआर के आधार पर नीरव मोदी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

बैंक की सूचना से वित्त मंत्रालय में हड़कंप
बैंक के अनुसार, उसने मुंबई स्थित अपनी एक शाखा में कुछ गड़बड़ी दर्ज की है। कुछ खाताधारकों को लाभ पहुंचाने के लिए लेनदेन किए गए। इन लेनदेनों के आधार पर ग्राहकों को दूसरे बैंकों ने विदेशों में कर्ज दिए हैं। इस पूरे मामले का आकार 1.77 अरब डॉलर है। पीएनबी की सूचना से वित्त मंत्रलय और पूरे बैंकिंग क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वित्त मंत्रलय ने पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब की है। हालांकि मंत्रालय के बैंकिंग विभाग में संयुक्त सचिव लोक रंजन के मुताबिक, ‘यह बड़ा मामला नहीं है और ऐसी स्थिति नहीं है, जिसे कहा जाए कि हालात काबू में नहीं है।’ वहीं मंत्रलय के अन्य अधिकारी इस बात से चिंतित है कि इसके तार कुछ दूसरे सरकारी बैंकों से भी जुड़े हुए हैं। यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक और निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने भी पीएनबी की तरफ से गड़बडी करने वाले खाताधारकों को जारी आशय पत्र (एलओयू) के आधार पर कर्ज दिए हैं। ऐसे में जांच के दायरे मे ये बैंक भी आएंगे। एलओयू एक बैंक शाखा की तरफ से दूसरे बैंक शाखा को जारी एक ऐसा प्रपत्र है, जिसके आधार पर दूसरे जगह की बैंक शाखा उस ग्राहक को कर्ज की सुविधा देती है |

नीरव मोदी केस से खुलीं परतें
हाल ही में नीरव मोदी की कंपनी ने कर्ज का भुगतान नहीं किया। बताया जा रहा है कि गड़बड़ी में शामिल पीएनबी के अफसरों ने ज्यादा मार्जिन मनी मांगी तो नीरव ने देने से मना कर दिया। इस पर पीएनबी ने एलओयू जारी नहीं किया। इसके बाद एक विदेशी बैंक ने हांगकांग की नियामक एजेंसी के साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक को सूचना दे दी।

अन्य बैंकों पर भी नजर
आरबीआइ ने जब पीएनबी से जबाव तलब किया तो उसके पास इसे सार्वजनिक करने और मामला की जांच करवाने के अलावा कोई चारा नहीं बचा। इसी क्रम में दूसरे मामले भी सामने आये। साथ ही यह पता भी लगाया जा रहा है कि क्या दूसरी बैंक शाखाओं में भी एलओयू जारी करने का यह धंधा चल रहा है। जानकारों की मानें तो बैंक अनाधिकृत तौर पर आयातकों के साथ मिलकर यह काम खूब करते हैं और इसे परोक्ष तौर पर उन्हें शीर्ष अधिकारियों से अनुमति होती है।

पीएनबी के दस कर्मचारी निलंबित
पीएनबी ने इस मामले में अपने दस कर्मचारियों को भी निलंबित कर दिया है। घोटाले के सामने आने के बाद शेयर बाजार में पीएनबी के शेयरों की दस कीमत फीसद गिर गई। दूसरे बैंकों के शेयरों ने भी खूब गोता लगाया है।

गीतांजलि, गिन्नी और नक्षत्र भी जांच के घेरे में
पीएनबी में धोखाधड़ी सामने आने के बाद देश की प्रमुख ज्वैलरी कंपनी गीतांजलि, गिन्नी और नक्षत्र भी सरकारी एजेंसियों की जांच के घेरे में आ गई हैं। एक सरकारी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन चारों कंपनियों की सीबीआइ और प्रवर्तन निदेशालय ने जांच शुरू की है। इन कंपनियों की ओर से कोई टिप्पणी नहीं मिल पाई है।

पंजाब नेशनल बैंक की ओर से एक्सचेंज को दी गई जानकारी की कॉपीPNB देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला,पढ़िए पूरे मामला

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे