सोनौली के एसएसबी कैंप से चंद फर्लांग दूर मिले विस्फोट़क! क्या है राज़?

सोनौली के एसएसबी कैंप से चंद फर्लांग दूर मिले विस्फोट़क! क्या है राज़?

सोनौली के एसएसबी कैंप से चंद फर्लांग दूर मिले विस्फोट़क! क्या है राज़?सोनौली के एसएसबी कैंप से चंद फर्लांग दूर मिले विस्फोट़क! क्या है राज़?

आईएनन्यूज,सोनौली:

भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे बेलहिया कस्बे में रूपनदेही जिले की पुलिस द्वारा नमूने में लिए गए कबाड़ के सैम्पल में विस्फोटक की पुष्ट़ि होने की बात ने सोनौली सीमा पर गतिविधि बढ़ा दी है। शुक्रवार को भारत से लगाये नेपाल की खुफिया विभाग एक माह पहले पकड़े गये एक विस्फोट़क पदार्थ मामले में माथापच्ची में जुट़ी रही।
भारतीय एसएसबी जवानों के कैंप से चंद फर्लांग दूर नेपाल में मिले इस विस्फोटक पदार्थ का राज क्या है? इसकी ख़ाक छानने में नेपाली प्रशासन जुट़ गया है।
विस्फोटकीय गुणवत्ता विध्वंसक पुष्ट़ होने से जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गये हैं । भारतीय खुफिया एजेंसियां भी इस विस्फोटक पदार्थ की जानकारी के लिये नेपाली प्रशासन से संपर्क साधे हुए हैं।
नेपाली पुलिस सूत्रों की माने तो बेलहियां कस्बे के एक कबाड़ की दुकान पर करीब एक माह पूर्व कुछ संदिग्ध समान सूचना पर नेपाल पुलिस ने छ़ापेमारी की। कुछ़ संदिग्ध सामान बरामद हुए। उसके सैम्पल की जांच के लिए काठमांडू लैब भेजा गया। जहां उस सैंपल की पहचान गंभीर विस्फोटक पदार्थ के रुप में हुई। रिपोर्ट आने के बाद जब नेपाली पुलिस उस कबाड़ की दुकान पर पहुंची तो वह दुकान बंद मिली व दुकानदार फरार मिला। पुलिस दुकानदार की तलाश में जुट़ गयी है।
पूरे मामले में कई सवाल खड़े हो गये हैं, जैसे कि विस्फोट़क की प्रकृति क्या थी? मामला गंभीर है तभी तो नेपाल पुलिस काफी संजीदा है। नेपाली प्रशासन भी इस मामले में खुलकर बोलने से कतरा रही है। क्यों?
इस सम्बंध में बेलहिया पुलिस इंस्पेक्टर बीर बहादुर थापा ने बताया कि एक मामले में बेलहिया कस्बे में दबिश दिया गया है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे