64-लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी उतारने से देश भर के निषाद समाज नाराज
64-लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी उतारने से देश भर के निषाद समाज नाराज
विशेष संवाददाता-गोविन्द कुशवाहा
आई एन न्यूज़ ब्यूरो गोरखपुर। 64 लोकसभा उपचुनाव में निषाद पार्टी द्वारा समर्थित सपा प्रत्याशी इंजीनियर प्रवीन निषाद के विरोध में कांग्रेस ने डॉ सुरहिता करीम को मैदान में उतरा है। जिसका विरोध देश भर के निषाद समाज के लोग कर रहे है। उक्त बातें निर्बल इंडियन शोषित हमारा दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ने खास बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि तमाम पार्टियों के लोग निषाद समाज के बेटा को अपना समर्थन दे रहे हैं जबकि कांग्रेस पार्टी समाज के पिछड़े दलितों की सिर्फ बातें ही करती हैं । वहीं कांग्रेस पार्टी ने 64 लोकसभा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी उतार कर अपनी मानसिकता को बता दिया है जिसका विरोध निषाद समाज के लोग देशभर में कर रहे हैं निषादों ने कहा कि कांग्रेस की यह दोहरी नीति नहीं चलेगी 64 लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को छोड़ अन्य किसी पार्टी ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा किया वही ऐन मौके पर कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी खड़ा कर अपनी मानसिकता को बता दिया है जिसका खामियाजा कांग्रेस को आने वाले चुनाव में निषाद समाज के लोग देंगे





