गड़ौरा जेएचवी चीनी मिल के अध्याशी पर मुकदमा दर्ज

गड़ौरा जेएचवी चीनी मिल के अध्याशी पर मुकदमा दर्ज

गड़ौरा जेएचवी चीनी मिल के अध्याशी पर मुकदमा दर्ज
आईएन न्यूज़ ब्यूरो निचलौल: जिलाधिकारी महराजगज के निर्देश पर गड़ौरा चीनी मिल के अध्याशी जवाहर जायसवाल के खिलाफ जिला सहकारी गन्ना सचिव राघवेंद्र पाठक की तहरीर पर धारा 420 ,418 ,120 बी ,408 तथा 409 आईपीसी के तहत कोतवाली ठूठीबारी में मुकदमा दर्ज हुआ है
गुरुवार को डीएम के निर्देश पर ठूठीबारी कोतवाली में धोखाधड़ी समेत विभिन्न आपराधिक मामलों तथा किसानों के गन्ना मूल्य के गबन के तहत किया गया है ।तहरीर में बताया गया है कि शेष गन्ना मूल्य का भुगतान शपथ पत्र के अनुसार न करने पर तथा वर्ष 2014-15 का किसानों का बकाया 22 करोड़ 92 लाख रुपये का समय से भुगतान न करने का शपथ पत्र मिल प्रबंधन ने जिला प्रशासन को दी थी। इसकी अवधि बीत जाने के बाद भी भुगतान ना होने पर आज जिला गन्ना सहकारी सचिव के सूचना पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
(रिपोर्टर-प्रदीप गौड़)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे