एसपी महराजगंज ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
एसपी महराजगंज ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाईन में परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात पुलिस लाईन का वार्षिक
निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कवार्टर गार्द, स्टोर रूम, कैश कार्यालय, गणना कार्यालय के अभिलेखों का रख-रखाव, भण्डारण कक्ष, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, जनपद नियन्त्रण कक्ष, डायल यूपी-100 नियन्त्रण क़क्ष, बैरक, मनोरंजन कक्ष, मेस तथा पुलिस लाईन में स्थित आवासीय परिसर की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया गया।
परिसर की साफ-सफाई, रजिस्टर व शस्त्रों का रख-रखाव सही पाया गया। तथा कवार्टर गार्द के निरीक्षण के दौरान 
कवार्टर गार्द पर नियुक्त गार्द कमाण्डर व आरक्षीगण का टर्न आउट, साज-सज्जा व सलामी की कार्यवाही उच्च-कोटि का होने पर गार्द कमाण्डर हे0का0 निजामुददीन, का0 सत्यप्रकाश, का0 शाबिद, का0 हरेकृष्ण भारती व
सन्तरी ड्यूटी पर तैनात का0 पवन कुमार कुशवाहा तथा विगुलर का0 राजेश कुमार को उत्साहवर्द्धन हेतु नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया तथा प्रतिसार निरीक्षक महराजगंज को आवश्यक निर्देश दिया गया।






