हम दो-हमारे दो के संकल्प के साथ समाज को दे एक नई दिशा: सुधीर त्रिपाठी
हम दो-हमारे दो के संकल्प के साथ समाज को दे एक नई दिशा: सुधीर त्रिपाठी

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
परिवार नियोजन की जागरूकता के लिए गीत संगीत और नाट्यशाला ।
शुक्रवार की दोपहर को नौतनवा विकास रवंण्ड के सोनौली स्थित नगर पंचायत के बैठक हाल में आयोजित हुई। जिसके प्रमुख कार्यक्रम सास बहू नाटिका ने उपस्थित लोगों को परिवार नियोजन के लिये जागरुक किया।
कार्यकम के मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि सोनौली सुधीर त्रिपाठी रहे। जबकि कार्यक्रम मृणाल सेवा संस्थान आजमगढ के पाच सदसीय टीम ने प्रस्तुत किया। जिसमें गांव के राम भरोसे नामक किरदार ने परिवार नियोजन के तमाम साधन समेत सही उम्र बताते हुए आशा और एनएम से सुझाव लेने की बात कहां ।
मुख्य अतिथि सुधीर त्रिपाठी ने कहां कि परिवार नियोजन एक बड़ी चुनौती है। सभी को हम दो हमारे दो के परिवारिक व पीढ़ीगत् समन्वय के साथ समाज की मुख्यधारा में आने का प्रयास करना चाहिये । परिवार नियोजन पर जो वैचारिक मतभेद चल रहा है उसे दूर करना होगा। परिवार नियोजन को संकल्प के रुप से मनाना चहिए और समय रहते हमें संकल्प लेना होगा। माता पिता बच्चों के स्वर्णिम भविष्य का निर्माण करते है।सुखमय जीवन के लिए हम दो हमारे दो के फार्मूले का अपनाना होगा। शिक्षा के अभाव में तमाम गलतियां होती है जिन्हें जागरूकता से ही रोका जा सकता है।
सुधीर त्रिपाठी ने यह भी कहा कि परिवार नियोजन शहरो में है लेकिन सभी लोग संकल्प के साथ हम सभी अपने दायित्वो का निर्वहन करे तो समाज और देश दोनो आगे बढेगा ।
कार्यक्रम में उपस्थित 18 सास बहुओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यकम को नौतनवा ब्लाक कार्यक्रम में प्रबंधक सनोज त्यागी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर तमाम आशा, एनएम, संगीनी, कार्यकत्री मौजूद रहे।


