चोरी की पकड़ी गयी मोटरसाइकिलें सोनौली चौकी से गायब,एक बरामद, जांच के आदेश
चोरी की पकड़ी गयी मोटरसाइकिलें सोनौली चौकी से गायब,एक बरामद, जांच के आदेश
आई एन न्यूज व्यूरो टीम सोनौली:भारत नेपाल सीमा पर चोरी और संदिग्ध वाहनों के धर पकड़ का पुलिसिया अभिभान आये दिन चलता ही रहता है। मगर पकड़ी गयी कुछ़ मोटरसाइकिलों की कागज़ी कार्यवाई में लेट लतीफी और कुछ़ संदिग्ध मोटर साइकिलों के गायब हो जाना अब जांच का विषय बन गया है। मामले में सोनौली चौकी पुलिस द्वारा राज छुपा लिए जाने की चर्चाएं पिछ़ले कुछ़ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई थी। शनिवार को जब इस तरह की चर्चाएं सीओ धर्मेंद्र यादव के पास पहुंची। तो उन्होंने जांच कराई । जांच के क्रम में एक नेपाली नंबर की मोटरसाइकिल सोनौली चौकी के पास ही चौकी मेस परिसर में बरामद हो गयी। जिस पर सीओ बिफर पड़े और चौकी इंचार्ज को फट़कार लगाते हुए, मामले में जांच के आदेश दिये हैं।
हालांकि बरामद बाइक की लावारिश हालत में पाये जाने की आनन फानन में लिखा पढ़ी कर दी जाने की बात सामने आ रही है। और मामले में सोनौली के पुलिस कर्मी अपना दामन बचाने की कवायद में भी जुट़े बताए जा रहे हैं।
इस बरामदगी से फैली चर्चाओं को पुख्दगी मिली है। साथ ही सोनौली चौकी इंचार्ज की भूमिका पर भी सवाल उठ़ गये हैं।
चर्चाओं की माने तो चौकी पुलिस द्वारा चार चोरी की मोटरसाइकिल पकड़ी गयी थी। जिसमें से तीन गायब हैं। चौकी के पास शनिवार को बरामद मोटरसाइकिल उन्हीं बाइकों में एक है। मामले में सरहद पर तैनात खुफीया विभागों ने भी चौकी इंचार्ज की भूमिका पर सवाल उठ़ाते हुए रिपोर्ट भेजी है।
इस संबंध में जब सीओ नौतनवा धर्मेन्द्र यादव से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि चर्चाओं के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है । जांच किया जा रहा है ।
इस मामले में जब चौकी इंचार्ज सोनौली से पूछा गया तो उन्होंने मामले को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि नेपाली नंबर के बाइक को व्यावहारिक तौर पर रखा गया है और जांच पड़ताल के बाद ही उसे दे दिया जाएगा।





