सोनौली बार्डर पर चार करोड़ 10 लाख रुपये के हेरोईन के साथ एक गिरफ्तार

सोनौली बार्डर पर चार करोड़ के हेरोईन के साथ एक गिरफ्तार
आई एन न्यू्ज ब्यूरो सोनौली: भारत नेपाल सरहद से सटे गांव स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फरेन्दी तिवारी के पास पुलिस ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति के पास से 410 ग्राम हेरोईन बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।
गुरुवार को सोनौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेपाल हेरोईन की एक खेप सप्लाई करने जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने घेरा बन्दी कर उसके पास से 410 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए युवक ने अपना नाम हबीब पुत्र हुसैनी निवासी माधव रामनगर कोतवाली सोनोली बताया गया है।
सोनौली कोतवाल बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की काफी दिनों से तलाश थी अथक प्रयास के बाद पुलिस के हाथ लगा है बरामद हेरोईन की कीमत लगभग 4 करोड 10 लाख रुपए आकां गया है ।





