सोनौली पुलिस अभिरक्षा से स्मैक का आरोपी फरार प्रभारी कोतवाल और एसआई निलम्बित—-

सोनौली पुलिस अभिरक्षा से स्मैक का आरोपी फरार प्रभारी कोतवाल और एसआई निलम्बित----

पिस्टल लेकर नेपाल मे घुसे सोनौली चौकी प्रभारी को नेपाल पुलिस ने लिया हिरासत मे —-
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली बार्डर / महराजगज
स्थानीय कोतवाली पुलिस को चकमा देकर थाना परिसर से 177 ग्राम स्मैक का आरोपी बुधवार दोपहर को फरार हो गया जिसकी तलास मे एसएसबी और पुलिस के लोग सरहद की खाक छानते रहे तस्कर नेपाल भाग गया ।
मंगलवार को 177 ग्राम स्मैक के साथ एसएसबी साजन कुर्मी नामक युवक को पकडा था जिसे सोनौली पुलिस को सौप दिया । बुधवार को कोतवाली सोनौली से पुलिस को चकमा देकर स्मैक कारोवारी युवक फरार हो गया । एसएसबी और पुलिस टीम ने उसे पकडने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नही मिला।
उक्त तस्कर की तलास मे चौकी प्रभारी सोनौली आनन फानन मे सादे वर्दी मे पिस्टल लेकर नेपाल मे घुस गये । और जैसे ही नेपाली सीमा के डन्डा हेड पहुचे वहा जाच कर रहे सशस्त नेपाल पुलिस ने उन्हे पकडकर हिरासत मे लिया । क्षेत्राअधिकारी नौतनवा प्रभारी कोतवाल सोनौली और एसएसबी के जवान डन्डा हेड जब तक पहुचे तब तक मामला एसपी कार्यालय भैरहवा पहुच गया । भैरहवा मे सशस्त्र के डीएसपी ने चौकी प्रभारी को पिस्टल के साथ छोडने का आदेश दिया । लेकिन मामला इतना बढ गया कि आखिर कार महराजगज के एसपी ने सोनौली प्रभारी और एसआई मुनीर को स्मैक तस्कर के नेपाल भाग जाने के मामले पर निलम्बित कर दिये जाने की खबर है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे