बांग्लादेश का विमान नेपाल में क्रैश,अब तक 20 यात्रियों की मौत

बांग्लादेश का विमान नेपाल में क्रैश,अब तक 20 यात्रियों की मौत

बांग्लादेश का विमान नेपाल में क्रैश,अब तक 20 यात्रियों की मौत

बांग्लादेश का विमान नेपाल में क्रैश,अब तक 20 यात्रियों की मौतआई एन न्यूज डेस्क नई दिल्ली: बांग्लादेश का यात्री विमान नेपाल में क्रैश हो गया है. बताया जा रहा है कि यह विमान नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट के रनवे पर क्रैश हुआ है. अभी तक कई यात्रियों के मारे जाने की खबर है. हालांकि, मरने वालों के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह यूएस-बांग्ला एयरलाइंस का विमान था. जो बांग्लादेश से काठमांडू के लिए निकला था. जानकारी के मुताबिक, विमान में 71 यात्री सवार थे. यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम जारी है. अभी तक 28 यात्रियों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से करीब 20 की मौत हो चुकी है. घायलों को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्लेन पूरी तरह चकनाचूर हो गया है. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, यात्री को बचाने का काम जारी है.

लैंडिंग के वक्त हुआ क्रैश
नेपाल के लोकल मीडिया के मुताबिक, प्लेन S2-AGU, बॉम्बार्डियर डैश 8 Q400 है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. जानकारी के मुताबिक, विमान काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, दुर्घटना दोपहर करीब 2:20 बजे की है.

मलबे में फंस कई यात्री
नेपाल की लोकल मीडिया के मुताबिक, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद करीब 20 यात्रियों की मौत हो चुकी है. अन्य को बाहर निकाला गया है. विमान का मलबा पूरी तरह बिखर गया है. मलबे में अभी भी कई यात्री फंसे हैं. एयरपोर्ट पर फिलहाल आवाजाही बंद कर दी गई है.

बांग्लादेश का विमान नेपाल में क्रैश,अब तक 20 यात्रियों की मौत

धुआं उठता देखा गया
त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई के अधिकारियों के मुताबिक़, विमान से धुआं उठता देखा गया है. जिस वक्त ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस समय विमान में 71 लोग सवार थे. सरकारी अधिकारियों का दावा है कि यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम जारी है. लेकिन, अब तक निकाले गए 28 लोगों में से 20 की मौत हो चुकी है. अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे