छत्तीसगढ़ के सुकमा में बड़ा नक्सली हमला, विस्फोट में 9 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के सुकमा में बड़ा नक्सली हमला, विस्फोट में 9 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के सुकमा में बड़ा नक्सली हमला, विस्फोट में 9 जवान शहीदछत्तीसगढ़ के सुकमा में बड़ा नक्सली हमला, विस्फोट में 9 जवान शहीद
आई एन न्यूज ब्यूरो, सुकमा।
 छत्‍तीसगढ़ के सुकमा स्‍थित किस्‍टाराम एरिया में मंगलवार को नक्‍सलियों ने आइइडी विस्‍फोट की घटना को अंजाम दिया। इस विस्‍फोट में सीआरपीएफ के 212 बटालियन के आठ जवान शहीद हो गए। इसके अलावा सीआरपीएफ के 6 जवान घायल हैं जिसमें से चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में बड़ा नक्सली हमला, विस्फोट में 9 जवान शहीदनक्‍सल रोधी ऑपरेशन के स्‍पेशल डीजी, डीएम अवस्‍थी ने बताया, ‘किस्‍टाराम से पलोडी जा रही पैट्रोलिंग पार्टी पर नक्‍सलियों ने आइइडी ब्‍लास्‍ट किया। अतिरिक्‍त सैन्‍य बल मौके पर पहुंच गयी है। फिलहाल फायरिंग बंद है।’
एएनआई के अनुसार किस्टाराम कैंप से 212 बटालियन की टीमें गश्त में निकली थी। तभी करीब साढ़े सात बजे सुबह नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। करीब 150 की संख्या में नक्सली वहां पर थे। उन्होंने जवानों पर छत्तीसगढ़ के सुकमा में बड़ा नक्सली हमला, विस्फोट में 9 जवान शहीदअंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। इसके जवाब में जवानों ने मोर्चा संभाला। इस दौरान नक्सलियों ने कई विस्फोट किए। नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग गए। शुरुआती दौर में पुलिस की ओर से दावे किए जा रहे हैं कि मुठभेड़ में नक्सली भी मारे गए हैं। हालांकि संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस घटना को लेकर आईबी का पहले से अलर्ट था। इसमें नक्सलियों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश करना बताया गया था। 
इससे पहले सुकमा के भेज्जी थाना क्षेत्र के एलारमडुगु और वीरभट्टी जैसे गांवों से आए 29 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। इनमें 11 महिलाएं भी शामिल थीं। इसी गांव में 18 फरवरी को 20 नक्सलियों को मार गिराया गया था। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद भी हुए थे।

छत्तीसगढ़ के सुकमा में बड़ा नक्सली हमला, विस्फोट में 9 जवान शहीद

अब तक के बड़े नक्सली हमले 
25 मई 2013 : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक हजार से ज्यादा नक्सलियों ने कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा पर हमला कर दिया। इस हादसे में कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा और नंदकुमार पटेल समेत 25 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। 
6 अप्रैल 2010: दंतेवाड़ा जिले के चिंतलनार जंगल में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के 75 जवानों सहित 76 लोगों की हत्या कर दी। 
4 अप्रैल 2010: ओडिशा के कोरापुट जिले में पुलिस की एक बस पर हमला, विशेष कार्य दल के 10 जवान मरे, 16 घायल। 
23 मार्च 2010: बिहार के गया जिले में रेलवे लाइन पर विस्फोट करके भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को पटरी से उतारा। इसी दिन ओडिशा की रेलवे पटरी पर हमला करके हावड़ा-मुंबई लाइन क्षतिग्रस्त की। 
15 फरवरी 2010: पश्चिम बंगाल के सिल्दा में करीब 100 नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर हमला करके 24 जवानों की हत्या की, हथियार लूटे। 
8 अक्टूबर 2009: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में लाहिड़ी पुलिस थाने पर हमला करके 17 पुलिसवालों की हत्या की।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे