25 मिनट की मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में कारतूस बरामद

25 मिनट की मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में कारतूस बरामद

25 मिनट की मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में कारतूस बरामद

आई एन न्यूज व्यूरो शामलीः उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार इनामी बदमाश को धर दबोच लिया। जबकि बदमाश के कुछ साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने पकड़े बदमाश के पास से एक देशी मस्कट, पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक कैराना थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि खुरगान गांव के खेत में बने ट्यूबवेल में बदमाश छुपे बैठे हैं। सूचना मिलने पर एसपी डॉ अजयपाल शर्मा ने पुलिस बल के साथ बदमाशों को चारों तरफ से घेरकर आत्मसमर्पण करने को कहा। वहीं खुद को चारों तरफ से घिरा पाकर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश पर फायरिंग की।

करीब 25 मिनट तक हुई मुठभेड़
वहीं पुलिस से 25 मिनट की मुठभेड़ के बाद बदमाश रूश्तम ने सरेंडर कर दिया। पुलिस मुठभेड़ द्वारा फरार हुए बदमाशों की तलाश में जंगल में कॉम्बिंग कर रही है। बताया जा रहा है कि रूश्तम लूट और हत्याओं के कई मामलों में वांछित चल रहा था, जिस पर प्रदेश के अलग-अलग थानों मे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस काफी समय से इसकी तलाश कर रही थी।

क्या कहती है पुलिस 
इस मामले में एसपी अजयपाल शर्मा ने कहा कि हमें सूचना मिली कि कैराना थाना क्षेत्र के पास खुरगान गांव में खेतों में बदमाश छुपे हुए हैं। मिली सूचना के आधार पर बदमाशों की घेराबंदी करके एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है और फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे