यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा: एम्स के 3 डॉक्टरों की मौत, जन्मदिन मनाने जा रहे थे आगरा
यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा: एम्स के 3 डॉक्टरों की मौत, जन्मदिन मनाने जा रहे थे आगरा
आई एन न्यूज ब्यूरो, मथुरा।
यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह मथुरा के पास रोड एक्सीडेंट में तीन डॉक्टरों की मौत हो गई। हादसे में 4 घायल हो गए। सड़क हादसे में मारे गए सभी डॉक्टर ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) के बताए जा रहे हैं। हादसा मथुरा में सुरीर कोतवाली इलाके के माइल स्टोन 88 पर हुआ। हादसे के बाद पुलिस ने मृत डॉक्टरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेज दिया गया है। यमुना एक्सप्रेस वे पर उस समय दर्दनाक हादसा हुआ जब दिल्ली एम्स के 7 डॉक्टर जन्मदिन मनाने दिल्ली से आगरा जा रहे थे।





