नौतनवा अनुपम हत्या काण्ड मे दो गिरफ्तार

नौतनवा अनुपम हत्या काण्ड मे दो गिरफ्तार

अनुपम हत्या काण्ड मे दो गिरफ्तार —
नौतनवा थाना क्षेल के बावूपैसिया का मामला –
आई एन न्यूज सोनौली ब्यूरो /महाराजगंज
18 अगस्त को नौतनवा थाना क्षेत्र के बाबू पैसिया में हुई हत्या के मामले में पुलिस हत्यारोपियों के जड़ तक पहुच गई है । लूट के मकसद से हत्यारोपियों ने गोरखपुर से ही युवक का पीछा करते हुए आए थे और बाबू पैसिया मे एकान्त देखकर उसकी हत्या कर दिया ।
बताते चले की जनपद सिद्धार्तनगर के सिकड़ी गाव के लकड़ी टोला के रहने वाले अनुपम त्रिपाठी प्रतापगढ़ में रहकर बीकॉम की शिक्षा ग्रहण कर रहा था । रक्षाबंधन पर्व मनाने उक्त युवक अपने घर लौट रहा था । कि तभी गोरखपुर में पुरन्दरपुर थाना छेत्र के समरधीरा निवासी युवकों ने जहरखुरानी कर लूट के मकसद से उसका पीछा करने लगे और जैसे ही आरोपियों ने सुनसान जगह पाया लूट कर उसकी हत्या कर दी ।
सूत्रों की माने तो अब तक दो आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके है । तीसरे आरोपी की तलाश जारी है । इस मामले में पुलिस अधीक्षक भारत सिंह का कहना है कि दो गिरफ्तार किये गये है । तीसरे आरोपी की तलाश जारी है जल्द ही वह पुलिस के गिरफ्त मे होगा ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे