आज के परिवेश मे नैतिकता, त्याग आदर्श किताबी बाते– –नायला खान

आज के परिवेश मे नैतिकता, त्याग आदर्श किताबी बाते-- --नायला खान

img-20161002-wa0000
आई एन न्यूज /महराजगंज
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिन आज सीमा वर्ती क्षेत्र मे बड़ी ही सादगी और हर्षोल्लास से मनाया गया । इन महापुरुषों के जन्मदिन को जहां लोग अपने-अपने तरीके से मनाने में मशगूल रहे वही नौतनवा नगर की चेयरमैन श्रीमती नायला खान ने नगर के गांधी चौक पर स्थापित गांधी चौक पर पहुंचकर गांधी जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित महापुरुषों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की।
इस मौके पर उपस्थित जनमानस को गांधी जी के त्याग,परिश्रम और उनके आदर्शों और लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए श्रीमती खान ने कहा कि आज हम इस व्यस्त दुनिया में इतने व्यस्त हो गए है कि सारे रिस्ते नाते पीछे छूटते चले जा रहे है आज हम सबका जीवन संघर्षो की कहानी बनकर रह गई है आगे बढ़ने के लिए क्या अच्छा है क्या बुरा इसका ध्यान ही नहीं रह गया है सबका मात्र एक ही उद्देश्य है “आगे बढ़ना,, आज के युग में सारी नैतिकता, आदर्श और त्याग मात्र किताबी बाते बनकर रह गई है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि हम आज जहां खड़े है वहां तक पहुचने में हमारे स्वतन्त्रता सेनानियों ने काफी संघर्ष,त्याग, और परिश्र्म किया है उन सेनानियों में सर्व प्रथम नाम बापूजी का आता है जिन्होंने अपने संघर्ष, त्याग, परिश्र्म, आदर्श और अहिंसा के बलबूते हमें खुला आसमान और खुली हवा नसीब कराई।अब सभी के अन्दर की नैतिकता विस्मृत व धूमिल होती चली जा रही है आज के परिवेश में हमे उनके आदर्शों की शख्त जरूरत महसूस हो रही है,श्री मती खान ने उपस्थित जन समुदाय से ये अपील की कि आइये हम सब मिलकर बापू के बताए रास्ते पर चले और उनके सपनो को साकार करे इसी में ही हमारा,आपका और सम्पूर्ण मानव जाति का उत्थान है । पूर्व चेयरमैन गुड्डु खान ने नगर पालिका कार्यालय पहुच ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों को याद कर उन्हे श्र्द्धा सुमन अर्पित किया ।
इस अवसर पर राजेन्द्र जायसवाल शाहनवाज खान, राजेश ब्वाएड, धीरेन्द्र सागर, रामनारायण गौतम, सहित तमाम गणमान्य नागरिक अधिकारी,कर्मचारी गण उपस्थित हो गांधी जी को श्र्द्धा सुमन अर्पित किया

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे