कपडा व्यापारियो का नौतनवा कस्टम कार्यालय पर हंगामा
आई एन न्यूज नौतनवा /महरागगंज
भगवानपुर मार्ग से ट्रेक्टर ट्राली पर लदे कपडों को एसएसबी द्वारा पकड कर तस्करी का कपड़ा बताते हुए सीज के लिए कस्टम को सौपते समय दर्जनो कपडा ब्यवसायीयो ने कस्टम कार्यालय को घेर लिया और घंटो प्रमुख सडक पर खडे रहे । व्यापारियो का कथन था कि ह्रम सभी छोटे ब्यापारी है नौतनवा बजार से कपडे खरीद कर ग्रामीण बजारो मे फेरी कर बेचते है । एसएसबी जबरिया हमारे सामान को तस्करी का बताकर सीज कर रही है । यह दोहे ब्यापारियो के साथ अन्याय है ।





