एसएसबी ने लाखो का कपडा पकडा, नौतनवा कस्टम को सौपा
आईएन न्यूज सोनौली ब्यूरो /महराजगंज
सोनौली कोतवाली क्षेत्र बार्डर के भगवानपुर मार्ग पर सोमवार की सुबह एसएसबी की गस्ती टीम ने ट्रेक्टर ट्राली पर लदे 25 लाख रुपये के कपडे को पकड कर तस्करी द्वारा नेपाल भेजने के आरोप मे अपनी आवश्यक कार्यवाही करते हुए कस्टम विभाग नौततवा को सौप दिया । कस्टम निरीक्षक नौतनवा अरविन्द श्रीवास्तव ने बताया कि कपड़ो के संख्या की गिनती चल रही है । कुल कपडो की कीमत 25 लाख रुपये अनुमान लगाये जा रहे है । सीज करने हेतू आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है ।





