नौतनवाँ प्रसुता को जमीन पर लिटाया, विरोध करने पर आस्पताल से भगाया.
आपाधापी मे नवजात की मौत हँगामा…।
डाक्टर कुँवर घनश्याम सिह सामुदायिक स्वस्थ केन्द्र मे अनियमितता का बोल बाला।
आई एन न्यूज नौतनवाँ/ महराजगज नौतनवा के डा् कुवर घनश्याम सामुदायिक स्वस्थ केन्द्र पर अनियमितता का बोल बाला है।यहा तैनात चिकित्सक व स्वास्थ कर्मी मरीजो का इलाज के नाम पर आर्थिक व मानसिक प्रताडन कर रहे है। सोमवार की देर रात कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया। प्रसुताओ को जमीन पर लिटाकर एक सँविदा चिकित्क और एएन एम आस्पताल से घर चले गये। जब कुछ मरीज के परिजनो ने प्रसुताओ को जमीन पर लिटाने तथा उचित दवा न देने का विरोधक्षकिया, तो आस्पताल के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारीयो व एएन एम ने विरोध करने वाले मरीज व उनके परिजनो को आस्पताल से बाहर खदेड दिया। इस आपाधापी व हँगामे के बीच हरदी डाली निवासी लक्ष्मी के नवजात शिशु की मौत हो गई। वही दुसरी तरफ गुँजा व राधिका नामक प्रसुताऐ सामुदायिक स्वस्थ केन्द्र छोड पास के प्राईवेट आस्पताल मे भर्ती हुई। आस्पताल पर सुबह तक हँगामा चलता रहा। मगर हलात की सुधी लेने वाला कोई नही आया।





