सारा काम छोड़ दो पहले जाकर वोट दो
नौतनवा मे छात्रो ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली —
आईएन न्यूज नौतनवा /महराजगंज उपजिलाधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । रैली में नगर के स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया नौतनवां नगर के मिलीट्री कैम्प से निकली यह रैली अस्पताल तिराहा होते हुए गांधी चौक एवम खनुआ रोड होते हुए तहसील परिसर में पहुचां । भारी संख्या में रैली में भाग लेने वाले बच्चों के हाथों मे मतदाता बनने की प्रेरणा देता हुआ स्लोगन की तख्तिया थी जो लोगों को आकर्सित कर रहा था ।बच्चें नारे बाजी करते हुए कि सारा काम छोड़ दो पहले जा कर वोट दो का नारा लगा रहे थे । रैली में राजू गांधी पीजी कालेज, सरस्वती शिशु मंदिर ,मधुबन इंनटर कालेज ,नौतनवा इंटर कालेज के छात्र छत्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
रैली में तहसीलदार छत्रफति शिवाजी राजस्व निरीक्षक रमेश लाल, छविराज प्रसाद बुद्धिराम , रजिस्ट्रार कनुनगों जगदीश लाल , जनमेजय सिंह ,जनार्दन मिश्र ,जयप्रकाश तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहें । रैली के समापन पर राजस्व कर्मियों ने बच्चों के बीच मिस्ठान वितरण किया वही हिवा के जिला अध्यक्ष नरसिंह पान्डेय ने स्टाल लगा कर मिस्ठान वितरण किया ।शान्ति व्यवस्था के लिए एस ओ रमायन यादव व चौकी इन्चर्ज राजेश यादव मै फोर्स मौजूद रहें ।








































