पति बोला- तुमसे सुंदर और अमीर है मेरी गर्लफ्रेंड, फोन पर दे दिया तीन तलाक

पति बोला- तुमसे सुंदर और अमीर है मेरी गर्लफ्रेंड, फोन पर दे दिया तीन तलाक

अपने पिता के साथ शगूफा खातून

पीड़ित ने कहा, “12 अप्रैल, 2016 को हमारी शादी हुई थी। ससुराल में डेढ़ साल रहने के दौरान मेरे साथ दहेज को लेकर उत्पीड़न किया गया। ससुराल वाले मेरे परिवार से दस लाख रुपए और एक स्विफ्ट कार मांग रहे थे। उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर तुम्हें हमारे साथ रहना है तो हमारी मांग को पूरा करो।”

पति बोला- तुमसे सुंदर और अमीर है मेरी गर्लफ्रेंड, फोन पर दे दिया तीन तलाक
अपने पिता के साथ शगूफा खातून

सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीन तलाक को गैर-कानूनी करार दिए जाने के बाद भी ट्रिपल तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र का है जहां पर एक युवती ने अपने पति पर फोन पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़ित शगूफा खातून द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उसका पति एयरफोर्स में है जो कि इन दिनों बागडोगरा में तैनात है। शगूफा खातून ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने यह कहते हुए उसे तलाक दिया है कि वह सुंदर नहीं है और उससे ज्यादा सुंदर लड़की उसे मिल गई है।

पति द्वारा तलाक दिए जाने पर शगूफा ने कहा, “उन्होंने घर पर फोन किया और मुझसे कहा कि मैं तुम्हें तलाक दे रहा हूं। हमने जब उनसे पूछा कि आप क्यों तलाक दे रहे हैं तो बोले कि मेरा निशा अग्रवाल की लड़की के साथ अफेयर है। मैं उसके साथ शादी करना चाहता हूं। मैंने उसका फोटो फेसबुक पर पोस्ट किया है। तुम अगर चाहो तो वह फोटो देख सकती हो। इस बारे में मैंने अपने परिवार से भी बात कर ली है। मेरे घरवाले इस रिश्ते के लिए तैयार हैं। वह तुमसे ज्यादा सुंदर है और पैसे वाली भी है। वह अपने मां-बाप की इकलौती औलाद है। शादी के बाद उसकी सारी प्रॉपर्टी हमारी हो जाएगी। इसके बाद मेरे पति ने फोन काट दिया।”

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे