सोनौली सीमा पर तीन दारोगाओं ने ड़ाला डेरा, नशे के सौदागरो में खलबली

सोनौली सीमा पर तीन दारोगाओं ने ड़ाला ड़ेरा, नशे के सौदागरो में खलबली
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर तीन अतिरिक्त दारोगाओं ने कुछ़ दिनों से ड़ेरा ड़ाल रखा है। जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। ड़ेरा ड़ाले दारोगाओं में दो युवा थानेदार व एर एसएसआई शामिल हैं। इस अतरिक्त तैनाती से नेपाल पुलिस के कान खड़े हैं कि माज़रा क्या है? वहीं दूसरी तरफ सोनौली सीमा पर तैनात एसएसबी भी कौतूहल की स्थिति में है कि सोनौली सीमा पर पुलिस के निरीक्षकों की बढ़ोत्तरी क्यों की गई है। सीमा पर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि पुलिस महकमा इस सवाल पर चुप्पी साधे हुए है कि सीमा पर अतिरिक्त निरीक्षक क्या कर रहे हैं, या फिर क्यों ड़ेरा ड़ाले हैं।
बतादें कि बॉर्डर पर 72 घंटे से महाराजगंज जिले के दो थानेदार अपने दल बल के साथ और एक एसएसआई डेरा डाल रखे हैं ।
पुलिस सूत्रों का कहना है पुलिस किसी बड़े मिशन के तहत कार्य कर रही है। यहां सवाल यह भी उठ़ रहा है कि अगर मिशन बड़ा और गंभीर है, तो पुलिस की क्राइम ब्रांच कहां है?
इस संबंध में कोतवाल सोनौली से भी जानने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की।





