महराजगंज: सदर विधायक ने झाडू लगाकर किया स्वच्छता के प्रति जागरुक
महराजगंज: सदर विधायक ने झाडू लगाकर किया स्वच्छता के प्रति जागरुक
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने रविवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय पर स्वच्छता पखवाड़ा का झाड़ू लगाकर उद्घाटन किया और कर्मचारियों को स्वच्छता के लिए शपथ दिलायी।
अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित किया। कहा कि स्वच्छता से ही मनुष्य स्वास्थ रहेगा। स्वास्थ्य है तो सारा जहां है।
इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी क्षमा शंकर पांडेय,मुख्य चिकित्साधीक्षक , हेल्थ एजुकेशन ऑफीसर भागवत सिंह सहित तमाम कर्मचारी व स्थानीय नेता गण उपस्थित रहे।





