गोरखपुर:प्रेमी की मदद से पति को उतार दिया मौत के घाट

गोरखपुर:प्रेमी की मदद से पति को उतार दिया मौत के घाट

गोरखपुर:प्रेमी की मदद से पति को उतार दिया मौत के घाट

गोरखपुर:प्रेमी की मदद से पति को उतार दिया मौत के घाट– शलभ माथुर एसएसपी गोरखपुर ने किया खुलासा ।

आईएनन्यूज़गोरखपुर डेस्क:सवांददाता:गोविन्द कुशवाहा

चिलुआताल थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने प्रेमी ऑटो चालक के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की।
रविवार को एसएसपी शलभ माथुर ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वर्ता में खुलासा किया।
श्री माथुर ने पत्रकारो को बताया कि 31 मार्च को विनोद शर्मा नामक युवक की हत्या कर दी गई। इस संबंध में वादी मनोज शर्मा पुत्र स्वर्गीय खूब लाल शर्मा निवासी कोहिलवा थाना चिलुआताल ने हत्या के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया ।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरी गणेश शाह के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज आशुतोष कुमार एवं राणा देवेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल को एक टीम गठित कर घटना के अनावरण के लिए लगाया गया। पुलिस टीम को सूचना मिली कि जोगनिया फर्टिलाइजर मोड़ से कही भगाने वाले है। अभियुक्त अनूप मोदनवाल पुत्र मोहनलाल तथा संदीप मद्धेशिया पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी गण थाना पिपराइच को घेरा बन्दी का पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया ।
अभियुक्त की निशानदेही पर कत्ल में शामिल दो अदद चाकू और खून से लतपत अभियुक्त के कपड़े बरामद किया गया।
पुलिसिया पूछ ताछ में पता चला कि विनोद शर्मा की पत्नी आशा शर्मा से अनूप मोदनवाल का प्रेम संबंध चल रहा था ।
आशा शर्मा प्राइमरी स्कूल में टीचर है वह अक्सर ऑटो से स्कूल जाया करती थी इस दौरान ऑटो चालक अनूप मोदनवाल से उसका प्रेम संबंध हो गया। दोनों अक्सर फोन पर बातें किया करते थे जब पति को इस संबंध में जानकारी हुई तो उसने एतराज जताया यह बात आशा शर्मा को नागवार गुजरी और उसने अपने प्रेमी अनूप मोदनवाल को अपने प्रेम संबंध में बाधा पैदा कर रहे पति को हटाने का निर्णय लो लिया । 30 मार्च की रात करीब आठ बजे रास्ते में बाउंड्री वॉल से छिपकर अभियुक्तों ने अंधेरे का लाभ उठाते हुए चाकू से हमला कर हत्या कर दिया और मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। भागते समय घटना में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े तेनुहिया पोखरी के पास मलवा में छिपा दिया जिसे बरामद कर लिया गया है। दर्ज हत्या के मुकदमे में 302 आईपीसी के साथ 120 बी और आर्म्स एक्ट की धारा की बढ़ोतरी की गई है । मृतक की पत्नी आशा शर्मा को स्पोर्ट्स कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे