पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी, बोले— “पिता सम्पूर्ण देवताओं का स्वरूप”

पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी, बोले— “पिता सम्पूर्ण देवताओं का स्वरूप

आई एन न्यू जगोरखपुर डेस्क।

नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने शनिवार को अपने गोरखपुर स्थित आवास पर स्वर्गीय पूज्य पिता श्री सुनील दत्त त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वातावरण भावुक एवं श्रद्धामय बना रहा।

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अपने पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि “पिता सम्पूर्ण देवताओं का स्वरूप होते हैं। आज अपने पूज्य पिता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उनका आशीर्वाद और आदर्श जीवनभर मुझे प्रेरणा देते रहेंगे।”

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सुनील दत्त त्रिपाठी का जीवन समाजसेवा, संस्कार और सादगी का प्रतीक था। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस दौरान परिवार के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने भी स्वर्गीय सुनील दत्त त्रिपाठी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। सभी ने उनके व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी।

 गोरखपुर/ उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *