लखनऊ चारबाग रेलवे स्‍टेशन:1.80 करोड़ के सोना के साथ चार गिरफ्तार

लखनऊ चारबाग रेलवे स्‍टेशन:1.80 करोड़ के सोना के साथ चार गिरफ्तार

लखनऊ चारबाग रेलवे स्‍टेशन:1.80 करोड़ के सोना के साथ चार गिरफ्तार

आई एन न्यूज ब्यूरो लखनऊ: जींस की कमरपट्टी में छह किलोग्राम सोना छिपाकर ले जा रहे चार लोगों को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्‍टेशन से पकड़ लिया गया। ये चारों सोना लेकर दिल्ली जा रहे थे। डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) के अनुसार इनके पास से करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये का सोना मिला है। इन लोगों ने एक करोड़ 80 लाख रुपये के सोने के बिस्किट को कमर में लपेट रखा था।

राजस्थान के गंगानगर निवासी कुलदीप सिंह, जीवन सिंह और जम्मू निवासी राजेश कुमार और कुलदीप सिंह को चारबाग स्टेशन से उस समय पकड़ा गया, जब वे डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस से उतरकर बस से दिल्ली जाने की तैयारी में थे। इनके पास से मिला सोना म्यांमार के मोरे बॉर्डर के रास्ते गुवाहटी लाया गया था। वहां से ये चारों सोना दिल्ली ले जाने के लिए डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में सवार हुए। रास्ते में इन्होंने प्लान बदल दिया और बस पकड़ने की सोची।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में कुछ ज्वेलर्स असम के सिंडिकेट की बदौलत तस्करी करवा रहे हैं। इन ज्वेलर्स के फोन नम्बर और कुछ अन्य जानकारियां तस्करों से मिली हैं। तस्करों ने बताया कि मोरे बॉर्डर से सोना असम पहुंचने के बाद उस पर बने विदेशी मार्क को सोने की पतली परत चढ़ाकर मिटा दिया जाता है। इसके बाद यह सोना दिल्ली, कानपुर, लखनऊ और दूसरे शहरों में पहुंचाया जाता है। इस धंधे में लिप्त जूलर्स ऐसे सोने से करीब 13 प्रतिशत सीमा शुल्क बचा लेते हैं।

असम से दूसरे स्थानों पर सोना ले जाने वालों को प्रति किलोग्राम 10 हजार रुपये मिलते हैं। पूछताछ में चारों ने बताया कि उनके कहीं भी आने-जाने और रुकने का खर्चा तस्करी सिंडिकेट के लोग उठाते हैं। उन्हें कहां जाना है, किससे मिलना है, कहां रुकना है इसकी जानकारी और यात्रा के टिकट वॉट्सऐप पर मिल जाते हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे