भारत बंद के दाैरान हिंसा: पूर्व बसपा MLA समेत पुलिस ने 500 लोगों को किया गिरफ्तार

भारत बंद के दाैरान हिंसा: पूर्व बसपा MLA समेत पुलिस ने 500 लोगों को किया गिरफ्तार
भारत बंद के दाैरान हिंसा: पूर्व बसपा MLA समेत पुलिस ने 500 लोगों को किया गिरफ्तार

आई एन न्यूज ब्यूरो लखनऊ: भारत बंद के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में पूर्व बसपा एमएलए योगेश वर्मा सहित 500 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि एससी-एसटी एक्ट के तहत शीघ्र गिरफ्तारी पर रोक और अग्रिम जमानत जैसे प्रावधान हटाए जाने के विरोध में भारत बंद के दौरान पश्चिमी यूपी में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद आज शांति बनी हुई है।

पुलिस ने दावा किया है कि इस मामले में 500 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसक प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए 200 लोग मेरठ के हैं। हिंसक प्रदर्शन के दौरान कुल 3 लोगों की मौत हुई है। इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु फिरोजाबाद में होने की भी सूचना है, लेकिन अधिकृत रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पश्चिमी यूपी में दलित आन्दोलन के मद्देनजर जिन स्कूलों में परीक्षा चल रही है उनको छोड़कर अन्य सभी स्कूल-कालेजों को आज बंद रखा गया है। आगरा, हापुड़ गाजियाबाद तथा मेरठ में स्कूल, कालेजों को बंद रखा गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनन्द कुमार ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दंगा प्रभावित क्षेत्रो की स्थित में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल गश्त कर रहा है।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों की जानमान की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाए। उन्होंने अधिकारियों को अपने क्षेत्र में हुए नुकसान का आंकलन कर शीघ्र रिपोर्ट देने की भी निर्देश दिए हैं। योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दलितों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे