टेरर फंडिंग:आरोपियों के ठिकानों पर एटीएस की दस्तक

टेरर फंडिंग:आरोपियों के ठिकानों पर एटीएस की दस्तक

टेरर फंडिंग:आरोपियों के ठिकानों पर एटीएस की दस्तक

आई एन न्यूज ब्यूरो टीम गोरखपुर:टेरर फंडिंग मामले में एटीएस की टीम शनिवार को एक बार फिर गोरखपुर पहुंची। यहां से पकड़े गए पांच आरोपियों के साथ आई टीम शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में गई और सबसे गहनता से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए गए। मास्टर माइंड माने जाने वाले मुशर्रफ और सुशील के भरवलिया स्थित मकान मालिक से करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई है। साथ ही कथित बहन और मां के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली गई। बलदेव प्लाजा में व्यापारी भाइयों के करीबियों से भी पूछताछ हुई है। तारामंडल स्थित उस पेट्रोल पंप मैनेजर से भी पूछताछ की गई, जहां से टेरर फंडिंग से संबंधित बैंक कार्ड स्वैप कराए गए थे। एटीएस की इस कार्रवाई से गहमागहमी बनी रही।

आतंकी मददगार का मास्टर माइंड कहे जाने वाला कुशीनगर पड़रौना का मुशर्रफ उर्फ निखिल राय, आजमगढ़, जीयनपुर निवासी सुशील राय उर्फ अंकुर राय भरवलिया में किराए का मकान लेकर रहते थे। शिक्षा विभाग सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर रहने वाले इन आरोपियों ने खुद को सगा भाई बताया था। साथ में ही सुशील की कथित बहन और मां भी रहती थी। दोनों की गिरफ्तारी के बाद से ही मां और बहन फरार हैं। अब मकान मालिक से पूछताछ कर एटीएस इन महिलाओं तक पहुंचने की कोशिश में लगी है। एटीएस ने शनिवार को कई जगह छानबीन की और लोगों के बयान दर्ज किए।

तारामंडल स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर उमेश राय से करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई। दोनों जगहाें पर पूछताछ के बाद एटीएस झरना टोला टीचर कॉलोनी निवासी रिटायर्ड बैंककर्मी के घर पहुंची, जहां टेरर फंडिंग में गिरफ्तार बिहार के गोपालगंज, माझा निवासी मुकेश प्रसाद किराए पर रहता था। एटीएस ने मुकेश के रिटायर्ड बैंककर्मी से करीब डेढ़ घंटे पूछताछ की, फिर आरोपियों को साथ लेकर बलदेव प्लाजा आई। एटीएस टीम दोबारा बलदेव प्लाजा पहुंची। इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार भाग निकले। एटीएस को शक है कि बलदेव प्लाजा के तीन बड़े कारोबारी हवाला कारोबार से जुड़े हैं। इन सबसे लंबे समय तक पूछताछ की गई। एटीएस ने यहां से तमाम दस्तावेज भी जब्त किए हैं। एटीएस के मुताबिक ये व्यापारी गिरफ्तार नसीम और नईम अरशद के करीबी हैं।

गोरखपुर से हुई गिरफ्तारी
मोबाइल फोन व्यापारी भाई नसीम और नईम अरशद, पड़रौना निवासी मुशर्रफ अंसारी उर्फ निखिल राय, गोपालगंज निवासी मुकेश प्रसाद, जीयनपुर निवासी अंकुर उर्फ सुशील राय की गिरफ्तारी गोरखपुर से हुई थी। इसमें से व्यापारी भाइयों के अलावा तीनों किराए के मकान पर रहते थे।

कई औरों पर गिरफ्तारी की तलवार 
शनिवार को दोबारा एटीएस के पहुंचने से व्यापारियों में हड़कंप मचा है। आशंका जताई जा रही है कि जिस तरह से व्यापारी भाइयों का नेटवर्क फैला है, उससे अभी और लोगों की गिरफ्तारी गोरखपुर से हो सकती है।

देर रात तक कार्रवाई जारी
टेरर फंडिंग में गिरफ्तार आरोपियों के दो मकान मालिक, एक पेट्रोल पंप मैनेजर और बलदेव प्लाजा व्यापारियों से पूछताछ के बाद भी एटीएस गोरखपुर में जमी हुई है। देर रात तक पूछताछ और छापेमारी की कार्रवाई जारी रही। एटीएस के साथ मदद में क्राइम ब्रांच की टीम भी लगाई गई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने बैंक खातों से संबंधित जानकारी जुटा ली है। एसबीआई की जंगल कौड़िया ब्रांच से भी जानकारी ली गई है, जहां से सबसे ज्यादा रकम भेजी गई थी।

बलदेव प्लाजा के मैनेजर से मांगा व्यापारियों का ब्योरा
एटीएस ने बलदेव प्लाजा के मैनेजर से सभी दुकानदारों का पैनकार्ड और पिछले तीन साल तक दाखिल इनकम टैक्स रिटर्न का ब्योरा मांगा है। यह दस्तावेज सोमवार तक एटीएस को उपलब्ध कराने हैं। माना जा रहा है कि आईटीआर का ब्योरा मिलने के बाद ही हवाला कारोबार से जुड़े व्यापारियों पर शिकंजा कसेगा।

मुशर्रफ के मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो
मुशर्रफ के मोबाइल फोन की भी जांच शुरू कर दी गई है। उसके फोन में अश्लील वीडियो मिले हैं। ये वीडियो मुशर्रफ और उसकी कथित बहन के हैं। नेपाल यात्रा के दौरान ये वीडियो और फोटो लिए गए थे। अब एटीएस फोटो, वीडियो के जरिए मुशर्रफ के सगे-संबंधियों की पहचान और उनकी तलाश में लगी है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे